Wednesday 8 July 2015

Lines dedicated to all Father's having daughter s

For those loving friend who know Hindi and who have daughters:  🙏 एक पिता की प्रार्थना अपनी बेटी की शादी में अपने दामाद से🙏
________________________

माँ की ममता का सागर ये,
          मेरी आँखों का तारा है !
कैसे बतलाऊँ तुमको ,
          किस लाड प्यार से पाला है !!

तुम द्वारे मेरे आए हो,
          मैं क्या सेवा कर सकता हूँ !
ये कन्या रूपी नवरत्न तुम्हें,
          मैं आज समर्पित करता हूँ !!

मेरे ह्रदय के नील गगन का,
          ये चाँद सितारा है !
मैं अब तक जान ना पाया था,
          इस पर अधिकार तुम्हारा है !!

ये आज अमानत लो अपनी,
         करबद्ध 🙏 निवेदन करता हूँ !
ये कन्या रूपी नवरत्न तुम्हें,
         मैं आज समर्पित करता हूँ !!

इससे कोई भूल होगी,
         ये सरला है , सुकुमारी है !
इसकी हर भूल क्षमा करना ,
         ये मेरे घर की राजदुलारी है !!

मेरी कुटिया की शोभा है,
         जो तुमको अर्पण करता हूँ !
ये कन्या रूपी नवरत्न तुम्हें ,
         मैं आज समर्पित करता हूँ !!

भाई से आज बहन बिछ्ड़ी ,
        माँ से बिछ्ड़ी उसकी ममता !
बहनों से आज बहन बिछ्ड़ी ,
        लो तुम्हीं इसके आज सखा !!

मैं आज पिता कहलाने का,
       अधीकर समर्पित करता हूँ !
ये कन्या रूपी नवरत्न तुम्हें,
       मैं आज समर्पित करता हूँ !!

जिस दिन था इसका जन्म हुआ,
       ना गीत हुए ना बजी शहनाई !
पर आज विदाई के अवसर पर,
       मेरे घर बजती खूब शहनाई  !!

यह बात समझकर मैं,
        मन ही मन रोया 😭 करता हूँ !
ये गौकन्या रूपी नवरत्न तुम्हें,
         मैं आज समर्पित करता हूँ !!
ये गौकन्या रूपी नवरत्न तुम्हें,
     मैं आज समर्पित करता हूं .....
😌😌😌
👌 बहुत सुन्दर लाईन 👌

दहेज़ में बहु क्या लायी...
 ये सबने पूछा...

लेकिन एक बेटी क्या क्या छोड़ आई...
किसी ने सोचा ही नहीं...

These Beautyfull lines Dedicated to all Daughters & Their Fathers.

No comments: